आज से गुजरात में छात्र बोलेंगे 'जय हिंद' 'जय भारत': पाँच बड़ी ख़बरें
गुजरात के स्कूलों में अब छात्र अटेंडेंस के समय 'यस सर' या 'प्रेज़ेंट सर' की जगह 'जय हिंद' या 'जय भारत' कहा करेंगे. सोमवार को प्राथमिक शिक्षा निदेशालय और गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अधिसूचना जारी करते हुए ऐसा एक जनवरी से करने के लिए कहा है. इस अधिसूचना में कहा गया है कि सरकारी, सरकार सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में कक्षा पहली से 12वीं तक के छात्रों को अटेंडेंस के दौरान 'जय हिंद' या 'जय भारत' बोलना होगा. व्हाट्सऐप ने बताया है कि उसका मैसेजिंग ऐप 31 दिसंबर के बाद नोकिया एस40 प्लैटफ़ॉर्म पर चलना बंद हो जाएगा. यानी के फ़ेसबुक के स्वामित्व वाला यह ऐप आज से नहीं चल पाएगा. इससे पहले पिछले साल जून में नोकिया ने घोषणा की थी कि उसकी ऐप नोकिया एस40 को सपोर्ट नहीं करेगी लेकिन उसने इसकी तारीख़ 31 दिसंबर तक बढ़ा दी थी. पिछले साल ही व्हाट्सऐप ने ब्लैकबेरी ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्लैकबेरी 10. विंडोज़ 8.0 और नोकिया एस60 प्लैटफ़ॉर्म को सपोर्ट करना बंद कर दिया था. आज से जिस नोकिया एस40 सीरीज़ को सपोर्ट बंद हो रहा है, वह एक ...