Posts

Showing posts from February, 2020

हाफ़िज़ सईद को पाकिस्तान में मिली सज़ा का क्या FATF की बैठक से कोई कनेक्शन है?

पाकिस्तान में मुंबई हमलों के प्रमुख साज़िशकर्ता बताए जाने वाले जमात- उद-दावा के प्रमुख हाफ़िज़ सईद को बुधवार को प्रतिबंधित संगठन से जुड़ाव और 'आतंकवाद' के लिए ग़ैर-क़ानूनी फ़ंडिंग के दो अलग-अलग मामलों में साढ़े पाँच साल जेल की अलग-अलग सज़ा सुनाई गई है. जेल की सज़ा के अलावा अदालत ने उन पर 15 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. लाहौर स्थित आतंकवाद-विरोधी अदालत ने लाहौर और गुजरांवाला में दायर दो अलग मामलों में अलग-अलग सज़ा सुनाई. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि यह फ़ैसला पेरिस में होने वाली फ़ाइनैंशियल एक्शन टास्क फ़ोर्स ( एफ़एटीएफ़) की बैठक से चार दिन पहले आया है. पाकिस्तान ख़ुद पर आर्थिक प्रतिबंध लगने से बचने की भरपूर कोशिश कर रहा है और इस फ़ैसले को इसी बैठक की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है. हाफ़िज़ मोहम्मद सईद और उनके साथी ज़फ़र इक़बाल को ' आतंकवाद' के लिए पैसा जुटाने, ग़ैर-क़ानूनी तरीक़े से फंड जुटाना और प्रतिबंधित संगठन का सदस्य होने के आरोपों में दोषी ठहराया गया. जज अरशद हुसैन भट्ट ने हाफ़ि ज़ सईद को एंटी टेररिज्म सेक्शन XII और 11N के तहत स ज़ा सुनाई. क़ानून...