पीएम ने जान बूझ कर पुलवामा में जवानों को मरने दिया: ममता- पांच बड़ी ख़बरें
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर लोकसभा चुनावों से पहले पुलवामा के जवानों की मौत पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. ममता बनर्जी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुलवामा हमला होने की जानकारी पहले से थी. उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के 2500 जवानों को हवाई मार्ग से नहीं भेजा गया और इसके बजाय उनके मार्ग की उचित जांच किए बिना क़ाफ़िले में यात्रा करने की अनुमति दी गई. ममता बनर्जी ने कहा, "केंद्र सरकार को पता था कि इस तरह का हमला हो सकता है, इस बारे में ख़ुफ़िया सूचनाएं थीं, बावजूद हमारे जवानों को बचाने के लिए सरकार ने क़दम क्यों नहीं उठाया." "सरकार ने उन्हें मरने दिया ताकि वो चुनाव में जवानों की शहादत पर राजनीति कर सकें." समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे. उत्तर प्रदेश के बाद इन दो राज्यों में भी गठबंधन का आधिकारिक ऐलान किया गया है. सपा इन तीनों राज्यों में बसपा की जूनियर पार्टनर होगी. मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं, जिनमें...