Posts

Showing posts from April, 2019

तो वाराणसी से चुनाव लड़ूंगी: प्रियंका गांधी - पांच बड़ी खबरें

वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के सामने कांग्रेस किसे चुनावी मैदान में उतारेगी इस पर सस्पेंस बरकरार है, लेकिन प्रियंका गांधी ने इस सीट से अपनी उम्मीदवारी को लेकर कहा है कि अगर भाई राहुल गांधी कहेंगे तो वो वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं. वायनाड में राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार कर रही प्रियंका गांधी ने कहा, ''अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुझसे वाराणसी से चुनाव लड़ने को कहते हैं, तो मैं खुशी-खुशी वहां से चुनाव लड़ने को तैयार हूं.'' उन्होंने आगे कहा, '' चुनाव बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह देश के भाग्य का फैसला करता है. देश के लोकतंत्र को मजबूत करते हुए नए भारत के लिए लोगों को अपने वोट डालने चाहिए. '' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत पाकिस्तान के परमाणु युद्ध की धमकियों से डरने वाला नहीं है. हमने अपने परमाणु हथियार दिवाली के लिए नहीं बचा रखे हैं. राजस्थान के बाड़मेर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''भारत पाकिस्तान की धमकियों से डरने की नीति छोड़ दी है. आए दिन कहते हैं न्यूक्लियर बटन है. हमारे पास...

नॉट्र डामः आग पर क़ाबू, पर 850 साल पुराने चर्च का गुंबद गिरा

फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉं ने कहा है कि नॉट्र डाम चर्च में लगी आग के बाद उसे दोबारा बनाया जाएगा. पेरिस के 850 साल पुराने इस विश्वप्रसिद्ध चर्च में सोमवार शाम आग लग गई थी. आग पर नौ घंटे बाद क़ाबू पा लिया गया है. चर्च की मुख्य इमारत और दोनों मीनारों को बचा लिया गया मगर आग से इसकी गुंबद और छत गिर गई. पेरिस के इस मध्यकालीन चर्च में सोमवार शाम साढ़े छह बजे के पास आग लग गई और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई. आग किस वजह से लगी, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. इस चर्च के नवीनीकरण का काम चल रहा था और अधिकारियों का मानना है कि बहुत हद तक संभव है कि आग इसी वजह से लगी हो. आग को बुझाने की कोशिशें की जा रही हैं लेकिन इस प्रमुख गिरिजाघर का शिखर और छत ढह गई है. पिछले साल इस कैथोलिक चर्च को बचाने के लिए लोगों से आर्थिक सहयोग करने की अपील की गई थी. बेहद पुरानी होने के कारण इमारत जर्जर स्थिति में है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि उनकी सारी संवेदनाए कैथोलिक लोगों और पूरे फ्रांस के लोगों के साथ हैं, जो इस दुर्घटना से आहत हुए हैं. उन्होंने कहा, "मेरे पू...

लोकसभा चुनाव 2019: हिंदू राष्ट्रवाद का नया ठिकाना बना अरूणाचल प्रदेश

आम चुनावों के समय पूर्वोत्तर के राज्यों में एक ख़ास चलन लंबे समय से देखने को मिला है, इन राज्यों का परिणाम का सीधे तौर पर केंद्र से मिलने वाले अनुदान पर टिका होता है, लेकिन इस बार यहां राष्ट्रवादी भावनाओं का ज्वार सबसे ऊपर नज़र आ रहा है. यही वजह है कि पश्चिमी सियांग ज़िले में बीते सप्ताह अपनी चुनावी सभा में नरेंद्र मोदी ने कहा, "जब भारत ने आतंकवादियों को उनके घर में घुस के मारा तो विपक्षी दलों का रवैया कैसा था, ये आप सबने देखा है." मोदी ने अरुणाचल प्रदेश को देश के लिए ढाल बताते हुए कहा था कि यहां के लोग पूरे जोश से देश की सीमा की रक्षा करते हैं, ऐसे में पूरे राज्य को चौकीदार को वोट देना चाहिए, जो पूरे देश की सुरक्षा के लिए प्रतबिद्ध है. अरुणाचल में इस बात की परंपरा रही है कि जिसकी केंद्र में सरकार होती है, राज्य में उसको ही बहुमत मिलता है. 2014 में राज्य की विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 60 में से 42 सीटें हासिल हुई थीं, तब केंद्र में यूपीए की सरकार थी. राजीव गांधी विश्वविद्यालय में राजनीतिक विज्ञान के प्रोफ़ेसर नानी बाथ ने बीबीसी को बताया, "हम लोग केंद्र की ओर ...