Posts

Showing posts from November, 2018

सरकार बनाने की कवायद के बीच गवर्नर ने भंग की विधान सभा

तेज़ी से बदलते घटनाक्रम के बीच जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने राज्य की विधान सभा को भंग कर दिया है. श्रीनगर से बीबीसी संवाददाता रियाज़ मसरूर ने बताया कि बुधवार को पीडीपी-एनसी-कांग्रेस गठबंधन और पीपल्स पार्टी के प्रमुख सज्जाद लोन की ओर से अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावे पेश किये गए थे. लेकिन सरकार बनाने की कोशिशें विफल हो गईं. विधानसभा भंग करने का आदेश जारी करते हुए राज्यपाल ने कहा, "मैं क़ानून के तहत प्राप्त अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए विधान सभा को भंग करता हूँ." इस साल जून में पीडीपी और बीजेपी के गठबंधन से चल रही सरकार गिर गई थी. उसके बाद से असेंबली को कोई दूसरी सरकार बनने की उम्मीद में भंग नहीं किया गया था. इससे पहले बुधवार को दिनभर राज्य में नई सरकार बनने की ख़बरें उड़ती रहीं. लेकिन सरकार बनाने की इस रेस में कांग्रेस, नेशनल कांफ़्रेंस और पीडीपी का गठबंधन आगे दिख रहा था. लेकिन शाम होते ही राज्यपाल ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए, विधानसभा को ही भंग कर दिया. राज्यपाल के इस फ़ैसले के बाद जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर...