सीबीआई प्रमुख के चयन के लिए हुई बैठक का नतीजा क्या निकला?: आज की पांच बड़ी ख़बरें
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के प्रमुख के नाम पर फ़ैसला करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक गुरुवार को हुई. इस बैठक में सक्षम अधिकारियों की सूची समिति के सदस्यों के साथ साझा की गई. बैठक प्रधानमंत्री आवास पर हुई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट के चीफ़ जस्टिस रंजन गोगोई और कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए. बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में खड़गे ने कहा कि अधिकारियों के नाम साझा किए गए हैं . अधिकारियों के अनुभव और करियर का ब्यौरा नहीं दिया गया था, इसलिए अंतिम फ़ैसला नहीं हो सका है. जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा है कि घाटी में एक भी चरमपंथी मारे जाते हैं तो उन्हें दर्द होता है. एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रेस से बातचीत में सत्यपाल मलिक ने कहा कि यदि एक भी चरमपंथी मारा जाता है तो मुझे दर्द होता है और इन सभी को मुख्यधारा में लौट आना चाहिए. उन्होंने चरमपंथ से जुड़े लोगों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी ड्यूटी बेहतर तरीक़े से निभा रही है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को आ...