रिलेशनशिप और सच्चे प्यार में यकीन के स्याह पक्ष

क्या आपने पार्टनर के साथ मतभेद के किसी मुद्दे को अपने किसी दोस्त से शेयर किया है, यह मानते हुए कि वो बातें इतनी महत्वपूर्ण नहीं हैं कि उन्हें तवज्जो दी जाए?

या अपने दोस्त को किसी ऐसे के साथ रोमांस की शुरुआत करते देखा है जो आपकी नज़रों में उसके मुनासिब नहीं था, और फिर आप देखते हैं कि धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगता है.

मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, हमारे रिश्ते की शुरुआत कैसे होती है और हम कैसे इसे बनाए रखते हैं, इसे प्रभावित करने वाले दो बड़े पैमाने होते हैं.

पहला पैमाना यह है कि हम एक दूसरे के कितने अनुकूल हैं, इसके शुरुआती संकेतों और पहली नज़र में पड़े प्रभाव को कितना महत्व देते हैं, जबकि दूसरा पैमाना यह कि रिश्ते में आने वाली समस्याओं को हम कैसे सुलझाते हैं?

सहज रूप से हम ये सोच सकते हैं कि हमें सच्चे प्यार में कमोबेश विश्वास है, लेकिन इस पर हम तब तक अपने साथी के साथ खुलकर बातें नहीं करते जब हम नए रिश्ते की शुरुआत करते हैं.

ये दोनों पैमाने हमें बताते हैं कि क्या हम अपने पार्टनर के साथ मतभेद के मुद्दों पर बातें करने से कतराते हैं, उन जगहों पर त्रुटियों को निकालते हैं जहां वो मौजूद ही नहीं होतीं, और रिश्ते से बाहर निकलने का उपाय ढूंढते हैं.

इसमें निहित मनोभाव का जो अंतर है वो भी हमें यह समझने में मदद कर सकता है कि दोस्त या अन्य किसी की रोमांटिक पसंद हमें मुनासिब क्यों नहीं लगते हैं.

चलिये दो क़्विज़ के माध्यम से यह जानने का प्रयास करते हैं आप इसके बारे में क्या सोचते हैं.

जब एक ब्लाइंड लड़की से लड़के को प्यार हुआ...
जीवनसाथी पैमाना
नीचे दिये गये प्रश्नों को उत्तर 1 से 7 के पैमाने पर दें, जहां 1 का अर्थ पूरी असहमति और 7 का अर्थ पूरी सहमति है.

1. एक रोमांटिक रिश्ते की सफलता ज़्यादातर इस बात पर आधारित होती हैं कि इसमें लोग एक दूसरे के लिए "सही" हैं या नहीं.

2. एक ऐसा शख्स तो है जो मेरे लिए एकदम (या क़रीब-क़रीब) सही है.

3. शादी में, कई लोग अपने जीवनसाथी के साथ गहरे अंतरंग लगाव ढूंढते (या पता लगाते) हैं.

4. यह बेहद ज़रूरी है कि मैं और मेरा जीवनसाथी शादी के बाद एक दूसरे के साथ बेहद प्यार से रहें.

5. मैं तब तक किसी से शादी नहीं कर सकता/सकती जब तक कि इस बात का यकीन न हो कि हमारे बीच प्यार बहुत पक्का है.

6. "मिस्टर राइट" या "मिस राइट" जैसी कोई चीज नहीं है.

7. मुझे उम्मीद है कि मेरा भावी पति या पत्नी आज तक मिले किसी भी शख्स में सबसे अद्भुत शख़्स होगा.

8. जो परफेक्ट मैच की तलाश में हैं वो अपना समय बर्बाद कर रहे हैं.

9. अधिकतकर शादियों के असफल होने का कारण यह होता है कि दोनों एक दूसरे के उपयुक्त नहीं हैं.

10. आप जब एक दूसरे से मिलते हैं, उससे पहले ही आप दोनों के बीच एक बांड हो जाता है.

जानिए, आपको कितने नंबर मिले?
अब स्कोरिंग के लिए सबसे पहले आपको सवाल संख्या 1, 2, 3, 4, 5, 7, 9 और 10 के अंकों को जोड़ना है.

प्रश्न 6 और 8 के लिए, आपको 8 नंबर से प्रत्येक के जवाब को घटाना होगा. अब जो नया अंक मिला है वो ही इनके जवाब हैं.

Comments

Popular posts from this blog

北京检方依法对孙文斌故意杀害医生案提起公诉

肺炎疫情:“发哨人”引发反审查战,中国人用创意接力反击

Unerwarteter Ärger mit dem Eigenheim