आज से गुजरात में छात्र बोलेंगे 'जय हिंद' 'जय भारत': पाँच बड़ी ख़बरें

गुजरात के स्कूलों में अब छात्र अटेंडेंस के समय 'यस सर' या 'प्रेज़ेंट सर' की जगह 'जय हिंद' या 'जय भारत' कहा करेंगे.

सोमवार को प्राथमिक शिक्षा निदेशालय और गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अधिसूचना जारी करते हुए ऐसा एक जनवरी से करने के लिए कहा है.

इस अधिसूचना में कहा गया है कि सरकारी, सरकार सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में कक्षा पहली से 12वीं तक के छात्रों को अटेंडेंस के दौरान 'जय हिंद' या 'जय भारत' बोलना होगा.

व्हाट्सऐप ने बताया है कि उसका मैसेजिंग ऐप 31 दिसंबर के बाद नोकिया एस40 प्लैटफ़ॉर्म पर चलना बंद हो जाएगा. यानी के फ़ेसबुक के स्वामित्व वाला यह ऐप आज से नहीं चल पाएगा.

इससे पहले पिछले साल जून में नोकिया ने घोषणा की थी कि उसकी ऐप नोकिया एस40 को सपोर्ट नहीं करेगी लेकिन उसने इसकी तारीख़ 31 दिसंबर तक बढ़ा दी थी.

पिछले साल ही व्हाट्सऐप ने ब्लैकबेरी ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्लैकबेरी 10. विंडोज़ 8.0 और नोकिया एस60 प्लैटफ़ॉर्म को सपोर्ट करना बंद कर दिया था.

आज से जिस नोकिया एस40 सीरीज़ को सपोर्ट बंद हो रहा है, वह एक समय नोकिया की प्रसिद्ध सीरीज़ हुआ करती थी. इनमें नोकिया 206, नोकिया 301, नोकिया आशा 201, नोकिया आशा 230 डुअल सिम जैसे दस से अधिक मोबाइल फ़ोन शामिल हैं.

सबरीमला के लिए 'महिलाओं की दीवार'
केरल के सबरीमला में महिलाओं को नहीं मिल पा रहे प्रवेश के बीच मंगलवार को लाखों महिलाएं 620 किलोमीटर लंबी एक 'मानवीय दीवार' बनाएंगी.

महिलाएं उत्तरी केरल के कसारागोड से लेकर दक्षिणी ज़िले तिरुवनंतपुरम तक इस दीवार को बनाएंगी. दोपहर तीन बजे एक रिहर्सल के बाद शाम चार से सवा चार के बीच इसमें लाखों महिलाएं भाग लेंगे.

कसारागोड में स्वास्थ्य मंत्री के.के. श्यालजा इस मानवीय दीवार का नेतृत्व करेंगी. वहीं, तिरुवनंतपुरम में अंतिम महिला सीपीएम नेता बृंदा करात होंगी.

जेल पहुंचे सज्जन कुमार
1984 के सिख विरोधी दंगे में उम्रक़ैद की सज़ा पाने के बाद सोमवार को कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार अदालत में आत्म-समर्पण कर दिया.

इसके बाद उन्हें उत्तर-पूर्वी दिल्ली की मंडोली जेल में भेज दिया गया. सज्जन कुमार ने कोर्ट से अनुरोध किया था कि उन्हें तिहाड़ जेल में रखा जाए लेकिन उनके इस अनुरोध को ठुकरा दिया गया.

हालांकि, सुरक्षा दृष्टि के मद्देनज़र उन्हें अलग गाड़ी में जेल भेजा गया. इससे पहले उन्होंने आत्म-समर्पण के लिए समयसीमा बढ़ाने की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने इसे ख़ारिज कर दिया था.

अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की
अमरीका में डेमोक्रेटिक पार्टी की वरिष्ठ सीनेटर एलिज़ाबेथ वॉरेन ने 2020 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है.

मेसाचुसेट्स से सीनेटर वॉरेन 2020 चुनावों के लिए खोज समिति गठित करने की घोषणा करके डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने वाली पहली राजनेता भी बन गई हैं.

इससे उन्हें अपने चुनाव अभियान के लिए पैसा जुटाने में मदद मिलेगी. उदारवादी नेता वॉरेन की अकसर कई मुद्दों पर राष्ट्रपति ट्रंप से झड़प होती रही है.

Comments

Popular posts from this blog

Unerwarteter Ärger mit dem Eigenheim

पश्चिम बंगाल में दांव पर है मोदी और ममता की साख: चुनाव 2019

Ветераны-"афганцы" и герои России проведут в субботу митинг на проспекте Сахарова