रुझानों में कांग्रेस ने पार किया 100 का आंकड़ा
10:40बजे :रुझानों में कांग्रेस ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. सुबह 10.40 बजे तक कांग्रेस 101 सीटों पर आगे चल रही थी. भाजपा इस समय तक 81 सीटों पर आगे थी. बीएसपी शुरुआत से तीन सीटों पर आगे है.
100 का आंकड़ा पार करते ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास बढ़ता नजर आ रहा है. पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस का झंडा लहराया जा रहा है.
10:15बजे :झालरापाटन सीट से वसुंधरा राजे आगे चल रही हैं. सरदारपुरा सीट पर अशोक गहलोत भी रूझानों में आगे हैं. इस समय तक कांग्रेस 97 और भाजपा 80 पर आगे चल रही है.
10:00बजे :रुझानों में कांग्रेस की बढ़त बरकरार है. प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. सुबह 10 बजे तक कांग्रेस 96 सीटों पर आगे चल रही थी, वहीं भाजपा 78 सीटों पर.
09:40बजे :कांग्रेस एक बार फिर आगे बढ़ती हुई दिख रही है. कांग्रेस 89 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं भाजपा 76 पर. बीएसपी 03 और अन्य 08 सीटों पर आगे हैं.
कांग्रेस की बढ़त के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में सन्नाटा छा गया है. हमारे संवाददाता नितिन श्रीवास्तव भाजपा प्रदेश कार्यालय में मौजूद हैं. उन्होंने ये तस्वीर ट्वीट की है.
09:30 बजे : ताजा रुझानों के मुताबिक़ इस समय तक भाजपा 75 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 86 पर. बीएसपी सहित अन्य 10 सीटों पर आगे हैं.
09:15 बजे : रुझानों में भाजपा और कांग्रेस अब करीब आने लगी है. भाजपा 64 और कांग्रेस 68 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं अब बासपा तीन और अन्य 05 सीटों पर आगे है.
09:00 बजे : रुझानों में कांग्रेस तेज़ी से आगे बढ़ रही है. पार्टी 64 सीटों पर आगे है. वहीं भाजपा 52 सीटों पर. बीएसपी शुरुआत में दो सीटों पर आगे चल रही थी, लेकिन वो फिर एक सीट पर पीछे होता दिख रही है.
08:50 बजे : शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही है. सुबह 8.50 बजे तक कांग्रेस 43 और भाजपा 30 सीटों पर आगे चल रही थी. वहीं यहां बासपा भी दो सीटों पर आगे चल रही है.
कांग्रेस के समर्थकों ने स्थानीय अख़बार में विज्ञापन देकर सचिन पायलट को अग्रिम शुभकामनाएं दी है. विज्ञापन में समर्थकों ने अशोक गहलोत को साल 2019 के लोकसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है.
विज्ञापन में अशोक गहलोत के बारे में लिखा है, "आप भीष्म पितामह की तरह सचिन पायलट के संरक्षक की भूमिका निभाएं."

Comments
Post a Comment