करवा चौथ पर छाया सपना चौधरी का गाना 'मेरा चांद', 9 करोड़ व्यू

बिग बॉस 11 में कंटेस्टेंट के रूप में किस्मत आजमाने वालीं डांसर सपना चौधरी के नए गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचाया है. करवा चौथ (Karwa Chauth) के मौके पर यह काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने को अब तक 9 करोड़ व्यू मिल चुके हैं.

ये हरियाणी सॉन्ग है, जिसके बोल हैं "मेरा चांद..."  इस गाने में सपना के साथ नवीन नारू नजर आ रहे हैं. इसे राज मवार ने गाया है. सपना इसमें दुल्हन के रूप में सजी-संवरी हैं.

हाल ही में सपना चौधरी ने बिहार के मधेपूरा जिले में स्टेज परफॉर्मेंस दी है. इस दौरान उन्होंने स्टेज पर अपने इसी पॉपुलर हरियाणवी गाने 'मेरा चांद' पर डांस किया था. घूंघट ओढ़ सपना चौधरी ने अपनी अदाओं से काफी सुर्ख‍ियां बटोरीं.

सपना ने पिछले दिनों आज तक के केवी सम्मेलन में अपनी ज‍िंदगी से जुड़े कई अनुभव साझा किए. सपना चौधरी ने बताया, "मैं इतनी पढ़ी-लिखी नहीं हूं, इसलिए अंग्रेजी में हाथ तंग नहीं बल्कि सबकुछ ही तंग है. जब पहली बार बिजनेस क्लास में सफर कर रही थी, तो मुझे लगता था कि इन सीटों पर बैठना बहुत महत्वपूर्ण है शायद. लेकिन वही सीट, वही आगे-पीछे होना, वही खाना-पीना."

एयरहोस्टेस के साथ हुए एक मजाकिया किस्से का का जिक्र करते हुए सपना आगे कहती हैं, "मैडम आईं खाना लेकर, बोलीं- मैम आप क्या लेंगी. उन्होंने अंग्रेजी में तीन-चार शब्द फैंके, जो मुझे समझ में आए ही नहीं. फिर मैंने सोचा कि ऐसे तो बात बनेगी नहीं बनेगी. सपना ने कहा, फिलहाल मुझे उनकी कोई बात समझ नहीं आई.

पीड़ित विशाल प्रभादेवी इलाके में अपनी मां, भाई और 2 बहनों के साथ रहता है. विशाल ने परिवार के पालन-पोषण के लिए फ्रेंकी का स्टाल लगाकर बिजनेस शुरू किया था, जोकि घर से कुछ ही दूरी पर था. बिजनेस शुरू होने के दूसरे ही दिन यानी 24 अक्टूबर को शिवसेना के कुछ कार्यकर्ता दुकान पर पहुंचे.

पहले उन्होंने विशाल के साथ गाली-गलौज की और उसके बाद स्टॉल को भी तोड़ दिया. इतना ही नहीं उन्होंने विशाल को धमकी भी दी. सीसीटीवी के मुताबिक स्टॉल से लेकर विशाल के घर तक शिवसेना के कार्यकर्ता विशाल को मारते रहे. भाई को बचाने गए विशाल के भाई निखिल को भी उन्होंने नहीं छोड़ा. कार्यकर्ताओं ने निखिल की भी डंडे से पिटाई कर दी. जब विशाल की मां बेटे को बचाने गईं तो उन्हें भी पीटा गया. तीनों का ही अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Comments

Popular posts from this blog

Обсерватория Джодрелл-Бэнк получила статус объекта

Принцу Джорджу шесть лет. Новые фотографии маленького принца

أساسيات ينبغي أن تعلّمها الأم لطفلها قبل بلوغه مرحلة المراهقة